शादी में फेरों से पहले मांगी फॉर्च्यूनर, असमर्थता जताई तो दूल्हा बारात के साथ लौटा

 झुंझुनू

जिले में दहेज के लालच का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप में फेरे से पहले दूल्हे ने दहेज में लग्जरी फॉर्च्यूनर कार की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर वह आधी बारात के साथ शादी छोड़कर चला गया। यह घटना गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

दरअसल शनिवार रात गांव में धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया गया था। दुल्हन के पिता जो सिलाई का काम करके परिवार चलाते हैं, ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी की सभी तैयारियां की थीं। स्टेज पर जयमाला कार्यक्रम के बाद अचानक दूल्हे ने फेरों से इंकार करते हुए शर्त रखी कि जब तक उसे फॉर्च्यूनर कार नहीं दी जाती, वह शादी नहीं करेगा।

दुल्हन के पिता ने रोते हुए बताया कि उनके पास इतनी महंगी कार देने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने दूल्हे नीतीश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा और कमरे में जाकर बैठ गया। इसके बाद आधी बारात के साथ वह वहां से चला गया और वापस नहीं लौटा।

बताया जा रहा है कि दुल्हन एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वहीं दूल्हा नीतीश एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता है और उसके पिता विदेश में मजदूरी करते हैं। दोनों की सगाई तीन महीने पहले पक्की हुई थी और परंपरा के अनुसार लेन-देन भी हो चुका था।

इस घटना के बाद पूरे गांव में गुस्सा है। ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लालची लोगों पर दहेज कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में एक मजबूत संदेश जाए।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति