पाक ने US से भीख में मांगा एयर डिफेंस सिस्टम, 80 विमान और 400 मिसाइलों के साथ आया था भारत

वाशिंगटन
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जोरदार हवाई हमलों से बौखलाया पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियार प्रणाली की गुहार लगा रहा है। वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और नवाज शरीफ कैबिनेट में मंत्री मुसादिक मलिक ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स बेचने की गुहार लगा रहे हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान में सरकार द्वारा किए जा रहे ‘जीत’ के दावों से एकदम उलट है।

वायरल हो रहे वीडियो में मलिक कहते हैं, “भारत 80 विमानों और 400 मिसाइलों के साथ आया था, जिनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। आपने देखा क्या हो सकता था हमारे साथ। अगर हमारे पास एयर डिफेंस सिस्टम न होते तो हम मलबे में बदल चुके होते। भारत टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहा है। वह बहुत ही एडवांस है। आप ले आइए वो टेक्नोलॉजी, हम आपसे खरीदने को तैयार हैं।” आपको बता दें कि मलिक विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से वार्ता के लिए अमेरिका दौरे पर हैं।

मलिक का यह कबूलनामा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के द्वारा पाकिस्तान में बार-बार की जा रही उस बयानबाजी को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें वह भारत के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की जीत का दावा करते हैं। यहां तक कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को ‘फील्ड मार्शल’ की उपाधि भी दे दी गई, जिसे भारत के खिलाफ जीत के तौर पर प्रस्तुत किया गया।

शहबाज शरीफ ने खुद स्वीकार किया था कि भारत ने रावलपिंडी सहित कई पाकिस्तानी इलाकों में मिसाइल हमले किए। उन्होंने कहा, “भारत ने अपनी ब्रह्मोस मिसाइल दागी, जो पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों में गिरी। उनमें रावलपिंडी का एयरपोर्ट भी शामिल है।”

इस बीच भारत ने भी अपना एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा है, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल हैं। यह टीम अमेरिका को पाकिस्तान के आतंकी ढांचे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे हालिया सैन्य अभियानों की जानकारी दे रही है। साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी साक्ष्य पेश कर पाकिस्तान को बेनकाब रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति