वैंकूवर में आयोजित एक रैली को कवर कर रहे थे तभी खालिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया और धमकी देने लगे: पत्रकार

ओटावा
कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी समय-समय पर रैलियां करते रहते हैं। भारत और कनाडा के बीच इसी वजह से संबंधों में थोड़ी खटास भी आई है। अब खालिस्तानियों पर कनाडा के एक स्वतंत्र पत्रकार पर हमला करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगा है। पत्रकार ने बताया कि खालिस्तानियों ने उन्हें घेर लिया और धमकी देने लगे। यह उस समय हुआ, जब पत्रकार रविवार को वैंकूवर में आयोजित एक रैली को कवर कर रहे थे। पत्रकार मोचा बेजिरगन ने कहा कि उन्हें उनकी संपादकीय स्वतंत्रता और खालिस्तान से संबंधित विरोध प्रदर्शनों की पिछली कवरेज के कारण निशाना बनाया गया।

पत्रकार मोचा बेजिरगन ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी आपबीती शेयर करते हुए कहा, ''यह सिर्फ 2 घंटे पहले हुआ था और मैं अब भी कांप रहा हूं। मुझे कई खालिस्तानियों ने घेर लिया था जो गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने मुझे घेर लिया, मुझे धमकाया, मेरे साथ मारपीट की और उन्होंने मेरे हाथ से मेरा फोन छीन लिया।'' पत्रकार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गुंडों की तरह व्यवहार किया और जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया।

पत्रकार ने दावा किया कि उस पर एक व्यक्ति ने हमला किया था जो लंबे समय से ऑनलाइन अमानवीय भाषा का इस्तेमाल करके उसे परेशान कर रहा था। बेजिरगन ने कहा, “मैं कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड में खालिस्तान विरोध प्रदर्शनों को कवर करता रहा हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य स्वतंत्र पत्रकारिता करना और जो कुछ हो रहा है उसे रिकॉर्ड करना और रिपोर्ट करना है और क्योंकि मैं संपादकीय रूप से स्वतंत्र हूं, इसलिए यह कुछ लोगों को निराश करता है।”

पत्रकार ने आगे कहा कि खालिस्तान समर्थक उन्हें खरीदना चाहते हैं और उन्हें प्रभावित करना चाहते हैं, ताकि वह खुलकर न बोलें। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि खालिस्तानियों का ये डराने व धमकाने का तरीका काम नहीं करेगा और उनकी संपादकीय स्वतंत्रता प्रभावित नहीं होगी। शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति उनसे भिड़ रहा है। दोनों में काफी तू-तू, मैं-मैं हो रही है। वह पत्रकार को परेशान करते हुए धमकी भी देता हुआ सुना जा सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति