पाकिस्तान ने भारत पर हमले का दावा कर कराई अपनी बेज्जती, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे शरीफ

नई दिल्ली
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान पहुंचाया। इससे झल्लाया पाकिस्तान अपनी जनता को खुश करने के लिए झूठे दावे करने लगा। उसने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और वहां खड़े सुखोई विमान को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, भारत ने पहले दिन से ही स्पष्ट रूप से इससे इनकार किया और खुद पीएम मोदी भारतीय सेना के जवानों से मिलने के लिए आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जिससे पता चला कि एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अब एक बार फिर से पाकिस्तान की पोल खुल गई है और इस बार तो वह और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

दरअसल, जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पाक के दावे का 'फैक्ट चेक' किया है। उन्होंने लिखा, ‘’रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और सुखोई Su-30 MKI विमान को नुकसान पहुंचाया, लेकिन पाकिस्तान ने संघर्ष से दो महीने पहले मार्च 2025 में ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें मिग-29 का रखरखाव चल रहा था और इंजन टेस्ट पैड के पास दिखाई देने वाली काली कालिख आम बात है। यह कोई संघर्ष में हुआ नुकसान नहीं है।'' इस तरह डेमियन ने भी साफ कर दिया है कि भारत के आदमपुर एयरबेस बिल्कुल सही सलामत है और पाकिस्तान का दावा गलत है।

भारत से तनाव के दौरान, पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई उसकी मिसाइलों ने आदमपुर में रूस निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल उलट थी। पाकिस्तान ने जम्मू से गुजरात तक अपने खास दोस्त तुर्की के ड्रोन के जरिए हमला किया था, लेकिन सबको हवा में ही विफल कर दिया गया था। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस को निशाना बनाया और वहां खड़े जासूसी विमान AWACS समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों को तबाह कर दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद 13 मई को पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस गए थे और जवानों से मुलाकात की थी। इस दौरान, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में फाइटर जेट और रूस से खरीदा गया एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पूरी तरह से सही दिखाई दे रहे थे। देखा जा सकता था कि आदमपुर एयरबेस और भारत के लड़ाकू विमान व एयर डिफेंस सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस तरह पाक का यह दावा भी गलत निकला।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति