प्रदेशभर से जुटे शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें स्थायी शिक्षक नियुक्त किया जाए, यूपी में टीईटी पास शिक्षामित्रों का बड़ा आंदोलन

लखनऊ
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण शिक्षामित्र 27 मई से राजधानी के ईको गार्डन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। 'शिक्षक, शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश' के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें स्थायी शिक्षक नियुक्त किया जाए क्योंकि वे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के तय सभी शैक्षिक मानकों को पूरा करते हैं।

प्रदेश में करीब 50 हजार ऐसे शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण कर रखा है। वे वर्षों से प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और बच्चों की आधारशिला मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है।

उनका कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्थायी शिक्षक बनाया गया है, तो उत्तर प्रदेश में भी इसी नीति को लागू किया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि जो शिक्षामित्र टेट उत्तीर्ण नहीं हैं, उन्हें भी उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्थायीकरण का अवसर दिया जाए।

अन्य प्रमुख मांगों में गरिमापूर्ण और उचित मानदेय के साथ 12 माह का वेतन शामिल है। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों की विशेष मांग है कि उन्हें अंतरजनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाए और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह क्रम जारी रहेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति