विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, बिक गए टिकट

नई दिल्ली 
विराट कोहली और रोहित शर्मा के हाल ही में टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2025-27 की शुरूआत होगी। ऐसे में यह सीजीर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है और इसके लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। हालांकि रोहित-कोहली की गैर मौजूदगी में भी लोगों का रुझान कम नहीं हुआ है और इंग्लैंड में टिकटों की बिक्री एक अलग कहानी बयां करती है। इंग्लैंड के दर्शकों ने आगामी श्रृंखला का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है और मैच के टिकट बिक गए हैं। 

भारत 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। मुंबई से लंदन पहुंची भारतीय टीम ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टीम ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनकी टीम की देख रेख में ट्रेनिंग की। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर भारत के ट्रेनिंग सेशन की एक झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इंग्लैंड में टीम इंडिया की लय में आने का पहला नजारा।' 

वीडियो में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नए कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के साथ उच्च-तीव्रता वाले प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर और लॉर्ड्स इंडोर क्रिकेट सेंटर में उनकी कोचिंग टीम की पैनी बनाए हुए थी। 
 
पहला टेस्ट : शुक्रवार 20 जून, दोपहर 3.30 बजे, हेडिंग्ले के लीड्स में
दूसरा टेस्ट : बुधवार 2 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, एजबेस्टन के बर्मिंघम में
तीसरा टेस्ट : गुरुवार 10 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में
चौथा टेस्ट : बुधवार 23 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में
पांचवां टेस्ट : गुरुवार 31 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, लंदन के केनिंगटन ओवल में

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति