ग्वालियर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया, 50 रुपये में देख सकेंगे मैच, MPL 12 जून से होगा शुरू

भोपाल
क्रिकेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) के दूसरे सीजन के टिकट इस बार मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होंगे। दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी और भीड़ को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से ग्वालियर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। इस बार सभी टिकट पूरी तरह डिजिटल होंगे और जोमैटो ऐप के जरिए खरीदे जा सकेंगे। ग्वालियर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय आहूजा ने जानकारी दी कि टिकट ईस्ट और वेस्ट गैलरी के लिए उपलब्ध होंगे और दर्शकों को मैदान में प्रवेश केवल अपने मोबाइल पर मिले क्यूआर कोड को स्कैन करके मिलेगा। हर मैच का टिकट अलग होगा और प्रतिदिन के लिए नया टिकट लेना अनिवार्य होगा। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गौरतलब है कि पिछले साल के फाइनल मुकाबले में गेट नंबर 3 और 4 पर अव्यवस्था और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार ऑर्गेनाइजेशन ने सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर खास योजना बनाई है। मैदान में किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए एक सीमित संख्या में ही टिकट जारी किए जाएंगे।
  
12 जून से लीग का आगाज
श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में एमपीएल सीजन-2 की शुरुआत 12 जून को ग्वालियर चीताज और चंबल घड़ियाल के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। कुल 13 दिनों तक चलने वाली इस लीग में इस बार महिला क्रिकेट लीग की भी शुरुआत की जा रही है, जिसमें चंबल घड़ियाल, बुंदेलखंड बुल्स और भोपाल वाल्बस की टीमें भाग लेंगी। इस पूरे आयोजन में नईदुनिया मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
 
तैयारियों में जुटे खिलाड़ी
एमपीएल सीजन-2 में प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर मिलेगा। गत चैंपियन जबलपुर रॉयल लायंस और ग्वालियर चीताज की टीमें पहले ही ग्वालियर पहुंच चुकी हैं और कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रही हैं। शनिवार को जबलपुर की टीम ने सुबह से दोपहर तक मैच सिमुलेशन ड्रिल्स में भाग लिया, जबकि दोपहर के बाद ग्वालियर की टीम ने नेट प्रैक्टिस और कैचिंग सेशन किया।

गर्मी और तेज धूप के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक है। अभ्यास सत्रों में स्थानीय और युवा खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जबकि फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। एमपीएल-2 का आयोजन 12 जून से 24 जून 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले और उभरते सितारे देखने का अवसर मिलेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति