रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC अकाउंट बंद होने से बचना है तो अभी करें ये काम, वरना नहीं होगी टिकट बुक

नई दिल्ली 
रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने AI का उपयोग कर 2 करोड़ से अधिक फर्जी और बॉट्स द्वारा संचालित अकाउंट्स को बंद कर दिया है। IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करें, ताकि उनका अकाउंट सुरक्षित रहे और टिकट बुकिंग में कोई परेशानी न हो।

रेलवे ने आधार वेरिफाइड अकाउंट्स को तत्काल टिकट बुकिंग में 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने की भी घोषणा की है, जिससे नियमित यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, जिन अकाउंट्स को आधार से लिंक नहीं किया गया है, उनके बंद होने की संभावना है और वे टिकट बुकिंग की सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

IRCTC ने पिछले छह महीनों में AI आधारित टूल की मदद से उन अकाउंट्स की पहचान कर बंद किया है, जो बॉट्स या ऑटोमेटेड टूल्स से टिकट बुकिंग करते थे। IRCTC के कुल 13 करोड़ अकाउंट्स में से केवल 1.2 करोड़ ही आधार से वेरिफाइड हैं। रेलवे ने साफ किया है कि आधार वेरिफिकेशन न होने वाले अकाउंट्स की सख्ती से जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

आधार लिंकिंग जरूरी, टिकट बुकिंग में मिलेगी सुविधा
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। आधार लिंक्ड अकाउंट धारकों को Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान अतिरिक्त 10 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, एजेंटों के माध्यम से टिकट बुकिंग पर भी रोक लगाई गई है ताकि सीधे यात्रियों को सुविधा मिल सके।

IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करने के आसान स्टेप्स
– IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉगिन करें।

– ‘My Account’ सेक्शन में जाएं।

– ‘Link Your Aadhaar’ विकल्प चुनें।

– आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज नाम दर्ज करें।

– आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर वेरिफाई करें।

– ‘Update’ बटन पर क्लिक करें।

– स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा और आपका अकाउंट लिंक हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति