WhatsApp कर रहा बड़ा बदलाव, अब फोन नंबर नहीं यह ID होगी आपकी पहचान

नई दिल्ली

अभी तक WhatsApp पर आपकी पहचान आपका फोन नंबर होता था लेकिन अब ऐसा ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। WhatsApp एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अब WhatsApp यूजरनेम सेट करने का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर को इस्तेमाल करते हुए यूजर अपना फोन नंबर WhatsApp से हाइड कर पाएंगे। इसके बाद आप बिना अपना फोन नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर पाएंगे। इस तरह का फीचर पहले ही Telegram ऐप पर उपलब्ध है। अब यह WhatsApp पर भी आने वाला है।

क्या है नया फीचर?
अभी तक WhatsApp पर आपका फोन नंबर ही आपकी पहचान होता था। आप चाहे किसी से भी बात करें वह आपका फोन नंबर देख सकता था। WhatsApp ने अब इसे बदलने का फैसला लिया है। अब आप WhatsApp पर अपने लिए एक यूजरनेम सेट कर पाएंगे। इसके बाद जब भी कोई आपसे चैट करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं बल्कि आपका यूजरनेम दिखाई देगा। यह यूजरनेम फीचर खास तौर पर ग्रुप चैट्स या नए लोगों से कनेक्ट होने में मददगार होगा।

नए फीचर से जुड़े कुछ नियम
WhatsApp अपने इस नए फीचर से जुड़े कुछ नियम भी लाने वाला है। इस नियम के मुताबिक यूजरनेम में कम से कम एक लेटर होना चाहिए और यह “www” से शुरू नहीं हो सकता। इसमें सिंबल्स लिमिटेड होंगे, सिर्फ लोअरकेस लेटर्स, नंबर्स, अंडरस्कोर और पीरियड्स के इस्तेमाल की अनुमति होंगी। एक बार आपका यूजरनेम एक्सेप्ट हो जाएगा तो आपको कन्फर्मेशन भी मिलेगा।

मिलेगी सुरक्षा की एक और लेयर
बता दें कि पिछले दिनों इस अपडेट से संबंधित एक जानकारी सामने आई थी कि यूजरनेम सेट करने वाले यूजर अपने यूजरनेम पर एक कोड भी सेट कर सकेंगे। इस कोड की वजह से कोई भी अनजान शख्स आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा। यूजरनेम पर कोड सेट करने के बाद किसी भी शख्स को आपको मैसेज भेजने से पहले उस कोड को एंटर करना होगा। इससे लोगों की प्राइवेसी में एक लेयर और जुड़ जाएगी। WhatsApp लगातार अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहा है।

कब आएगा नया फीचर
WhatsApp के इस यूजरनेम फीचर को आने में अभी समय है। फिलहाल यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है, जो कि WhatsApp के आने वाले फीचर्स के बारे में बताने वाला एक विश्वसनीय स्त्रोत है। अपने WhatsApp पर इस अपडेट को पाने के लिए अपना WhatsApp ऐप अप टू डेट रखें।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति