समय पहले आने वाले मॉनसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक, दिल्ली में मॉनसून 24-25 जून तक दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली

देश में समय पहले एंट्री लेने वाले मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले हफ्ते तक उत्तर भारत की तरफ मॉनसून तेजी से बढ़ रहा था लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है जिससे दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हर किसी को इस वक्त दिल्ली में मॉनसून का इंतजार है।

आम तौर जून के महीने में दो तरह के मौसम देखने को मिलते हैं। महीने के पहले भाग में जहां गर्मी झेलनी पड़ती है तो वहीं दूसरे भाग में मॉनसून के आने के बाद बारिश और तेज हवाओं वाला मौसम देखा जाता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार आम तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून को दस्तक देता है। हालांकि इस बार सामने आई नई तारीखों के मुताबिक ये दो दिन पहले ही दिल्ली में एंट्री ले सकता है। यानी दिल्ली में इस बार 24-25 जून के मॉनसून की दस्तक संभव है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में अगले एक हफ्ते का मौसम
बात करें अगले एक हफ्ते की तो दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस बीच दो दिन पारा 43 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है और बारिश की संभावना भी ना के बराबर है। हालांकि हफ्ते के आखिरी तीन दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 8 जून को मौसम साफ रहेगा जबकि कल धूल उड़ाने वाली हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और कल 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 10 और 11 जून से गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

12 जून से आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। 12 जून को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है वही 13 और 14 जून को ये 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।

तीन दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने 9, 10 और 11 जून को गुरुग्राम औऱ फरीदाबाद के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति