जल्द घोषित हो सकता है चुनाव कार्यक्रम, आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा और कौन अगला प्रदेश अध्यक्ष बनेगा ?

भोपाल 
मध्यप्रदेश बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर प्रदेश के कार्यकर्ता पिछले पांच महीने से असमंजस में हैं। जनवरी महीने में नौ बार में बीजेपी ने सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। दावा था कि फरवरी महीने में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। लेकिन, पांच महीने से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा और कौन अगला प्रदेश अध्यक्ष बनेगा ?
 
16 जून के बाद घोषित हो सकता है चुनाव कार्यक्रम
मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम 16 जून के बाद घोषित हो सकता है। 14 से 16 जून तक मप्र बीजेपी के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में आयोजित होना है। इस वर्ग के उद्घाटन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समापन सत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। बीजेपी सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है।
 
कौन बनेगा अगला प्रदेश अध्यक्ष ?
मध्यप्रदेश भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर कई नेताओं के नामों की चर्चाएं और कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। वर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं और इसका कारण उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है । इसके साथ ही बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति