जून में भी मई जैसी तपन! पिछले 4 दिनों में तापमान 6.6 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री के करीब पहुंच चुका

इंदौर 
तपने वाले मई में बारिश के बाद बारिश वाले जून में गर्मी का असर तेज हो रहा है। पिछले 4 दिनों में तापमान 6.6 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिसके कारण शहर गर्मी और उमस से परेशान है।

लगातार चढ़ता रहा पारा
शनिवार को दिन में तेज धूप से पारे में तेजी आई, वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी से माहौल में थोड़ी ठंडक घुली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह से रविवार सुबह के बीच कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम लेकिन परसों की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं 4 दिन पहले 3 जून की अपेक्षा यह 6.6 डिग्री ज्यादा था। 3 जून को दिन का पारा 31.3 और रात का पारा 23.5 डिग्री था। यानी 4 दिन में ही तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 33 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। 

गुरुवार तक खुला रहेगा मौसम, शुक्रवार से फिर बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से अगले 5 दिन मौसम खुला रहेगा, यानी गुरुवार तक बारिश के आसार नहीं है, वहीं शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे भी जारी रहेगा। अगर इस बीच अच्छी बारिश होती है तो मानसून की आमद भी हो सकती है।  

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति