इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन फिर चर्चा में, ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली
इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन फिर चर्चा में हैं। दो महीने पहले वह तब चर्चा में थे जब उनसे उम्मीद लगी थी कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में महान ब्रायन लारा के 501 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। समरसेट की तरफ से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ दूसरे दिन वह 344 रन पर नाबाद थे। हालांकि, तीसरे दिन वह 371 पर आउट हो गए थे। तब मैराथन पारी से चर्चा में थे। अब 11 गेंद की छोटी मगर आक्रामक पारी से चर्चा में हैं। बैंटन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में 11 गेंद में 30 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान साई होप ने सबसे ज्यादा 49 और जॉनसन चार्ल्स ने 47 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से ल्यूक वुड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। ब्राइडन कार्स, जैकब बेथेल और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिले।

इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में ही 199 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर दिया। उसकी जीत में टॉम बैंटन की 11 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी की अहम भूमिका रही। बैंटन ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

बैंटन जब बल्लेबाजी के लिए आए तब इंग्लैंड को जीत के लिए 39 गेंद में 71 रन की दरकार थी। 4 विकेट भी गिर चुके थे। लेकिन बैंटन ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने तेवर दिखा दिए। वह अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। हैरी ब्रुक ने 34 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 30 और जैबक बेथेल ने 26 रनों का योगदान दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति