एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे आईईडी की चपेट में आकर हुए शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के प्लांटेड आईईडी की चपेट में आकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए. इस घटना में कोंटा टीआई, एडीओपी और अन्य जवानों भी घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस दुखद घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोक जताते हुए बहादुर आकाश राव गिरिपुंजे की वीरता को सलाम किया.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र के एएसपी आकाश राव गिरिपुन्जे शहीद हुए हैं. वो बहुत ही बहादुर आधिकारी थे. विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए उन्हें ‘गैलेंट्री अवार्ड’ मिला था. यह हम सभी के लिए बेहद दुखद है. इस घटना के पीछे नक्सलियों की कायराना करतूत एक बार फिर से सामने आई है.

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि जवान के बुझाओं में बहुत ताकत है. इस घटना के बाद भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों से बातचीत की स्थिति बनते रहती है, लेकिन ऐसी कायराना हरकत के बाद अब वो भी नहीं रही.

बता दें कि अतिरिक्त एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे. यह गश्त 10 जून को प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए की जा रही थी, जिसे भाकपा (माओवादी) ने बुलाया है. इस दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED की चपेट में आने से जबरदस्त विस्फोट हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कोंटा टीआई सोनम ग्वाला और एसडीओपी भी घायल हुए.

विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को कोन्टा अस्पताल लाया गया. इस दौरान अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट है और नक्सली गतिविधियों की आशंका के चलते अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति