वेब सीरीज ‘हैलो पूजा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी ज़ैनब पत्रा

मुंबई,

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा वेब सीरीज 'हैलो पूजा' में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी। चुल्ल टीवी एक बार फिर से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में है। इस बार जो सीरीज सुर्खियों में है, उसका नाम है 'हैलो पूजा'। चुल्ल टीवी की इस वेब सीरीज की कहानी आज की जेनेरेशन जेड लड़कियों की डिजिटल लाइफस्टाइल को लेकर है, जहां वो नए-नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लड़कों से बात करती हैं, चैटिंग करती हैं और उनसे पैसे मांगती हैं।

शुरुआत में यह सब एक गेम जैसा लगता है, लेकिन धीरे धीरे यह आदत अपराध की दुनिया की ओर ले जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की जो सिर्फ चैट और पैसों के लिए यह सब शुरू करती है, धीरे-धीरे जाल में फंसती जाती है और खुद एक क्रिमिनल बन जाती है। इस वेब सीरीज का एंड शॉकिंग है और सोचने पर मजबूर करता है कि कहीं यह कहानी हमारे आसपास भी तो नहीं घट रही।

इस सीरीज में खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। ज़ैनब पत्रा डिजिटल दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम और रील्स की दुनिया में उनका स्टाइल, परफॉर्मेंस और ऑथेंटिसिटी के लिए एक अलग ही फैनबेस है। वेब सीरीज में उनका किरदार न सिर्फ बोल्ड है, बल्कि भावनात्मक और सशक्त प्रदर्शन से भरपूर है, जो दर्शकों को बांधकर रखेगा। यह पहली बार है जब ज़ैनब किसी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ में नजर आ रही हैं, और उनके फैन्स इस अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति