अगर मन में पढ़ने की लगन हो, तो… सौंसर में सात फेरे लेने के बाद पति संग परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन

छिंदवाड़ा
अगर मन में पढ़ने की लगन हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। लाल जोड़े में सजी, हाथों में मेंहदी, माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र आमतौर पर इस रूप में दुल्हन विदा होकर ससुराल जाती है, लेकिन सौंसर में नवविवाहिता ने ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। नवविवाहिता वसुधा ने विवाह के सात फेरे लिये, घड़ी देखी और सीधा परीक्षा केंद्र पहुंच गई।
 
रविवार को विवाह और सोमवार को बीएड की परीक्षा
दुल्हन ने अपने सुनहरे कल के सपने को उत्तर पुस्तिका के लाईनों में अंकित कर दिया। ये अनोखी मिसाल पेश की है, दुल्हन बनी वसुधा ने, वसुधा का रविवार को विवाह हुआ और सोमवार को अपने जीवन साथी ऋषभ पालीवाल के साथ शासकीय महाविद्यालय सौंसर पहुंची और बीएड की परीक्षा दी। वसुधा एक निजी शिक्षण संस्था संचालक प्रशांत वाडेकर एवं हिना वाडेकर की पुत्री हैं । जिसका विवाह ऋषभ पालीवाल के साथ हुआ है।

अन्य परीक्षार्थियों की नजरें ठहर गई
परीक्षा केंद्र में जब अन्य परीक्षार्थी सजी संवरी दुल्हन को उत्तर पुस्तिका भरते हुए देख रहे थे तो सभी की नजरें ठहर गई, लेकिन वसुधा की कलम नहीं रूकी। उसके चेहरे पर एक अनोखा आत्मविश्वास था जो बता रहा था कि, यह दुल्हन सिर्फ घर ही नहीं भविष्य भी संवारने आई है।

'शिक्षा किसी रस्म के आगे नहीं झुकती', दुल्हन ने कहा
वसुधा ने बताया कि विवाह एक पड़ाव हो सकता है, लेकिन पढ़ाई एक यात्रा है। शिक्षा किसी रस्म के आगे नहीं झुकती। एक शिक्षित महिला ही परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है । शिक्षा के प्रति ऐसा समर्पण कम ही देखने को मिलता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति