अब उपभोक्ता खुद कर सकेंगे विद्युत अनियमितता की शिकायत, मिलेगा 50 हजार रुपये तक का इनाम

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक अभिनव मोबाइल एप्लीकेशन ‘विद्युत मित्र (V-Mitra)’ विकसित किया है। यह ऐप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

V मित्र ऐप क्या है
V मित्र ऐप के माध्‍यम से आमजन अब स्‍वयं बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़, अवैध विद्युत कनेक्‍शन, अवैध पॉवर एक्सटेंशन, एक ही स्‍थान पर एक से अधिक बिजली कनेक्शन, बिजली कनेक्‍शन का अवैध रूप से विस्‍तार एवं अधिक लोड का इस्‍तेमाल करने वालों की शिकायत कर सकेंगे  और की गई शिकायतों की लाइव मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे। V मित्र ऐप “जनता का ऑडिट, जनता के द्वारा, जनता के लिए” के सिद्धांत पर काम करता है ।

V मित्र ऐप कैसे डाउनलोड करें 
V मित्र ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड क‍िया जा सकता है। उपयोगकर्ता को शिकायत करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्‍यक है, इसके लिए क‍िसी भी दस्‍तावेज की आवश्‍यकता नहीं होगी, अब क‍िसी भी स्‍थान से शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। ऐप मोबाइल के जीपीएस द्वारा स्‍वयं लोकेशन कैप्‍चर करता है। शिकायतकर्ता अवैध कनेक्शन या मीटर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की तस्वीरें आसानी से अपलोड कर सकते हैं। 

ऐप की मुख्य विशेषता यह है कि यह उपयोगकर्ता को गूगल को-ऑर्डिनेट्स के माध्यम से अपने स्थान के 750 मीटर के दायरे में आने वाले सभी उपभोक्ताओं का विवरण देखने की सुविधा देता है।

शिकायत कैसे करें
जिस बिजली उपभोक्ता की शिकायत की जाना है, उस उपभोक्ता का IVRS नंबर दर्ज करना होगा और फिर की जा रही अनियमितता चुनाव करते हुए फोटो अपलोड कर रिपोर्ट सबमिट करना होगा। यदि IVRS नंबर उपलब्ध नहीं है, तो ऐप स्वचलित रूप से उपयोगकर्ता के वर्तमान स्थान की GPS लोकेशन कैप्चर करेगा। यहां भी फोटो अपलोड करनी होगी ।

पुरस्कार
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कंपनी की सतर्कता जाँच टीम संबंधित स्थल पर पहुँचकर जाँच करेगी। शिकायत सही पाये जाने पर इनाम की राशि सीधे शिकायतकर्ता द्वारा लिंक क‍िये गये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी, जो अधिकतम 50 हजार रुपये तक हो सकती है। शिकायत का लगातार अपडेट मिलता रहेगा। शिकायत के विरूद्ध क‍िसी भी प्रकार की अपील नहीं होने पर इनाम की राशि 7 दिन में बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी। आम नागरिक ऐप पर की गई शिकायतों के लंबित, प्रक्रियाधीन एवं पूर्ण होने की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। अनियमितता की श्रेणी के अनुसार, कंपनी ने इनाम राशि अलग-अलग स्लैब में तय की है। गलत जानकारी पर इनाम नहीं मिलेगा।

क्या V मित्र ऐप उपभोक्ता शिकायत प्लेटफॉर्म है
V मित्र ऐप केवल निगरानी के लिए है, यह उपभोक्ता की व्यक्तिगत शिकायतें (जैसे बिलिंग त्रुटियाँ, मीटर विवाद, मीटर कनेक्‍शन, बिजली कटौती) हल करने के लिए नहीं है। उसके लिए कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 1912 या Nidaan पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए कंपनी ने ऐप उपयोग की स्पष्ट दिशा-निर्देशों वाली एक पुस्तिका (यूज़र गाइड) भी प्रकाशित की है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने उपभोक्ता संबंधित जानकारी जैसे कि IVRS नंबर, लोड, श्रेणी, पता आदि सभी 24 जिलों के लिए अपनी वेबसाइट http://www.mpez.co.in पर सार्वजनिक कर दी है। कोई भी आम नागरिक इस जानकारी को देख सकता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति