DGMO राजीव घई का प्रमोशन, सरकार ने दी अब ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली

पाकिस्तान के साथ पिछले महीने हुए संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने वाले डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन दिया गया है. जनरन घई ऑपरेशन सिंदूर के बारे में प्रेस ब्रीफिंग से चर्चा में आए थे. पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में वो सेना का प्रमुख चेहरा रहे हैं. उनके प्रमोशन को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का इनाम के तौर पर देखा जा रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस ब्रीफिंग कर चर्चा में आए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन मिला है. उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (रणनीति) के पद पर पदोन्नत किया गया है. भारतीय सेना के सभी ऑपरेशनल वर्टिकल डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सुरक्षा) को रिपोर्ट करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल घई सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) का कार्यभार संभालते रहेंगे.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष पर जानकारी देते थे. उन्होंने सीजफायर के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और बताया था कि पाकिस्तानी डीजीएमओ के साथ उनकी बात हुई थी. जिसमें पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम के बारे में गुहार लगाई गई थी. तब भारत ने अपनी शर्तों के आधार पर सीजफायर के लिए तैयार हुआ.
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से हुए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 जून को सशस्त्र बलों के कई शीर्ष अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल तथा सीमा सड़क संगठन के अन्य कर्मियों को असाधारण सेवा प्रदान करने के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया था. सम्मान पाने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भी शामिल थे. सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति