खुद को खनिज अधिकारी बताकर हाइवा चालकों से वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायपुर
 खुद को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर हाइवा चालकों से अवैध रूप से वसूली करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अविनाश शर्मा और विनय यादव फर्जी खनिज अधिकारी बनकर नया रायपुर क्षेत्र में हाइवा वाहनों और ट्रकों को रोककर वाहन चालकों से पैसा मांग रहे थे.

हाइवा चालकों को शक हुआ कि दोनों युवक सरकारी अधिकारी नहीं हैं, क्योंकि दोनों के पास कोई आधिकारिक आईडी या अनुमति पत्र नहीं था. इसके बाद ट्रक चालकों ने इसकी सूचना थाना राखी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राखी थाना की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की. पहले तो दोनों ने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताया, लेकिन जब पुलिस ने उनसे पहचान पत्र और सरकारी दस्तावेज मांगे, तो वे घबरा गए और साफ हो गया कि वे फर्जी अधिकारी हैं.

पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों – अविनाश शर्मा और विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि वे सरकारी अधिकारी नहीं हैं, और अवैध वसूली के इरादे से ट्रक चालकों को रोक रहे थे. पुलिस ने उनके पास से एक फर्जी दस्तावेज, एक मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे वसूली में कर रहे थे.

राखी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS 296, 126, 308, 204,3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है. इसमें धोखाधड़ी, सरकारी कर्मचारी बनकर ठगी करने और डराने-धमकाने जैसी धाराएं शामिल हैं. आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
पहले भी कर चुके हैं ठगी की कोशिश

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की हरकत कर चुके हैं. वे रात के समय सुनसान रास्तों पर ट्रकों को रोकते थे और खुद को खनिज निरीक्षक बताकर चालकों से दस्तावेज मांगते थे. फिर छोटी-मोटी कमियों को बताकर जुर्माना या रिश्वत के नाम पर पैसे वसूलते थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और क्या इनके साथ अन्य लोग भी इस गिरोह में शामिल हैं.
जेल से निकलते ही फिर कर दिया कांड

आरोपियों में शामिल आरंग के ब्राह्मणपारा निवासी अविनाश शर्मा के खिलाफ हाल ही में एक युवती ने लगातार अभद्र व्यवहार करने एवं अश्लील गालियों के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. आरोपी अविनाश शर्मा युवती की फर्जी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिसे मना करने पर उसने मारपीट भी की. युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर निकलते ही फिर कांड कर दिया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति