बालों पर लगाएं मेथी दाना वाला हेयर मास्क, हर कोई पूछेगा लंबे-घने बाल पाने की ट्रिक

अच्छे बाल पाने के लिए केयर करना बहुत जरूरी है। बालों के झड़ने की समस्या के अलावा महिलाएं बालों के पतलेपन से परेशानी हैं। कुछ महिलाओं के बाल तो लंबे होते हैं लेकिन घने और मोटे न होने की वजह से स्कैल्प दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप थिक हेयर ग्रोथ चाहती हैं तो बालों पर मेथी दाना और कलौंजी से बने हेयर मास्क को लगाना शुरू कर दें। यहां सीखिए मेथी दाना वाले हेयर मास्क को बनाने और लगाने का तरीका।

इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए

2 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच कलौंजी

1 इंच अदरक

2 चम्मच चावल का आटा

जरूरत के मुताबिक पानी

कैसे बनाएं ये हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और कलौंजी के बीजों को पानी में भिगो दें। कम से कम 1 घंटे के लिए इन बीजों को पानी में भीगा रहने दें। भीगने के बाद ये बीज फूल जाएंगे। तो इन्हें ब्लेंडर जार में डालें। इसके साथ चावल का आटा भी डालें। ध्यान रखें की बीजों के साथ उसके पानी को भी ब्लेंडर में डालना है इसलिए भिगोते समय सिर्फ उतने ही पानी का इस्तेमाल करें जितने में बीज भीग जाएं और थोड़ा एक्सट्रा पानी बचे। अब अच्छे से इन तीनों चीजों को ब्लेंड कर लें। एक पेस्ट बन जाने के बाद इस मास्क को कॉटन कपड़े से छान लें। अगर मास्क ज्यादा पतला हो जाए तो चिंता न करें बस इसमें एक पका केला मिला दें। गाढ़ा हेयर मास्क तैयार है।
कैसे लगाएं

अगर आपने काफी दिनों से अपने बालों को वॉश नहीं किया है तो हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को शैम्पू से साफ कर लें और फिर इन्हें 80 परसेंट तक सुखा लें। अब नम बालों पर इस मास्क को जड़ों से लेकर सिरे तक समान रूप से लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह शैम्पू से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप महीने में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति