मौसम विभाग ने बताया NCR, यूपी और बिहार के लिए राहत वाला अनुमान, कब तक प्रचंड रहेगी गर्मी

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अप्रैल और मई में गर्मी से बड़ी राहत थी। यही नहीं मई की कूलिंग ने तो इस बार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन अब जून में सारा सुकून छीन गया है और प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लू जैसे हालात हैं। मई के तीसरे सप्ताह में ही अच्छी बारिश से मौसम कूल हो गया था, लेकिन अब मॉनसून आने में फिलहाल देर है और उससे पहले प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी बनी रहेगी और लू भी चलेगी।

पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में फिलहाल प्रचंड गर्मी बनी रहेगी, जबकि दक्षिण भारत में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। 12 से 15 जून के दौरान कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 13 से 15 जून के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में लू की संभावना है। 13 से 15 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश,हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि यह बारिश इतनी छिटपुट होगी कि इससे तापमान में कोई खास असर नहीं होगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत यानी यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट की संभावना कम ही है। इसका अर्थ हुआ कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। यही नहीं बुधवार को लेकर तो अनुमान है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सप्ताहांत के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसी तरह से अगले दो से तीन दिन यानी गुरुवार तक पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट नहीं होगी। इसके बाद अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी धीरे-धीरे आएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति