गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं, ऑरेंज अलर्ट के बाद, अगले 3 दिनों के लिए भीषण गर्मी

नई दिल्ली
दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। ऑरेंज अलर्ट के बाद, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार दूसरे बार पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में तापमान 43.4 डिग्री, पालम में 44.3 डिग्री, लोधी रोड पर 43.3 डिग्री, रिज इलाके में 44.9 डिग्री और सबसे अधिक तापमान अया नगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान रविवार की तुलना में 1 से 2 डिग्री ज्यादा हैं। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि गुरुवार तक तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। साथ ही, शाम के समय भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी गई है।

वीकेंड में दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश
हालांकि, राहत की खबर यह है कि सप्ताहांत (वीकेंड) में दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

सावधानी बरतें:
दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
पर्याप्त पानी पीते रहें और हाइड्रेटेड रहें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
हीटवेव के इस दौर में मौसम विभाग की सलाह को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है, ताकि आप और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रह सके।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति