आज जमीनी दस्तावेज में नाम सुधार के लिए पटवारी ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, मुंगेली में भ्रष्टाचार पर नकेल

मुंगेली
10 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने केसलीकला के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पटवारी के सुरीघाट स्थित कार्यालय में की गई। उत्तम कुर्रे पर रिकॉर्ड सुधार और दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। यह मुंगेली जिले में छह महीने में एसीबी की चौथी बड़ी कार्रवाई है।
 
रिश्वत की मांग करने पर की शिकायत
30 मई 2025 को बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उनके और उनके भाई-बहनों के नाम पर ग्राम केसलीकला, मुंगेली में 1.43 एकड़ जमीन है। रिकॉर्ड में उनका नाम टोप सिंह के बजाय तोप सिंह दर्ज है। उनकी बहन के नाम के आगे पिता के स्थान पर पति का नाम गलत लिखा है। इस सुधार और जमीन का नक्शा, खसरा, बी-वन प्राप्त करने के लिए टोप सिंह ने पटवारी उत्तम कुर्रे से संपर्क किया। उत्तम कुर्रे ने काम कराने के लिए 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की। टोप सिंह रिश्वत नहीं देना चाहते थे। उन्होंने एसीबी से शिकायत की।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने पाया कि आरोप सही हैं। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। 10 जून को टोप सिंह को 25,000 रुपये की रिश्वत राशि लेकर पटवारी उत्तम कुर्रे के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने अपने सुरीघाट, मुंगेली स्थित कार्यालय में रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम जब्त की गई। उत्तम कुर्रे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मुंगेली में भ्रष्टाचार पर नकेल
मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की यह चौथी कार्रवाई है। इससे पहले प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक उपनिरीक्षक राजाराम साहू के खिलाफ भी रिश्वत के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। एसीबी ने संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति