इंदौर में बीजेपी की प्रोफेशनल्स मीट में शहर के डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील, एनजीओ संगठन सहित कई लोग शामिल होंगे

इंदौर 
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इंदौर में आज बीजेपी द्वारा प्रोफेशनल्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस मीट में शहर के डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील, एनजीओ संगठन सहित कई लोग शामिल होंगे।

इंदौर बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के सुशासन पर ‘संकल्प से सिद्धी अभियान’ के तहत आयोजित प्रोफेशनल्स मीट में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे। यह आयोजन आज शाम 5 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि देश की तरक्की में योगदान के लिए प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख डॉक्टर ,इंजीनियर, प्रोफेशनल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आदि तीन सत्र में विकसित भारत के विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। वहीं 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला मनाई जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

कांग्रेस आज मनाएगी फेकू दिवस

इधर, कांग्रेस आज मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर फेकू दिवस का आयोजन करने जा रही है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस 11 जून को सुबह 9 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे यशवंत रोड पर ‘फेकू दिवस’ मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से 'फेकू मिठाई' का वितरण किया जाएगा। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कांग्रेस इन्हीं मुद्दों के साथ केंद्र की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित करेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति