दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक-जीप भिड़े, दुल्हन सहित 5 की मौत:दूल्हा सहित 8 लोग घायल, बारातियों के शव बुरी तरह गाड़ियों में फंसे

जयपुर 

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे. तभी रायसर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया.

गाड़ी में सवार से 14 से 15 लोग 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन शामिल थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पास के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया- हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। बारातियों की जीप MP से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी जा रही है। कुछ गम्भीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली की रहने वाली दुल्हन भारती (18) समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। दूल्हा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी विक्रम मीणा (25) गंभीर घायल है। ये लोग शहडोल जिले से दुल्हन लेकर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

एडिशनल एसपी नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया- मरने वाले एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी 4 में से 1 महिला (दुल्हन) MP के शहडोल की रहने वाली थी। बाकी 2 युवक सीकर और 1 झुंझुनूं के रहने वाले थे।

मृतकों के नाम- दुल्हन भारती (18) पत्नी विक्रम मीणा निवासी मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश। जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा निवासी हासपुरा, श्रीमाधोपुर, सीकर। रवि कुमार(17) पुत्र छोटूराम मीणा निवासी बुगाला गुढागौड़जी, झुंझुनूं।

ये हुए घायल- दूल्हा विक्रम मीणा (25) पुत्र गोकुल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं। प्रभुदयाल मीणा (45) पुत्र जगराम मीणा निवासी मंडावर, जिला अलवर। नरेश कुमार (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। रामू (30) पुत्र सुवालाल मीणा निवासी नीमकाथाना, जिला सीकर। शंकर (35) पुत्र मालीराम मीणा निवासी श्रीमाधोपुर, जिला सीकर। छोटेलाल (45) पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा निवासी गुढागौड़जी, जिला झुंझुनूं। संदीप पुत्र ताराचंद।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम जीप में कुल 14-15 लोग सवार थे। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

तेज रफ्तार रहा हादसे का कारण फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति