रीवा जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पहले प्रबंधन ने छिपाई घटना

रीवा 

रीवा जिले के शासकीय श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मृति चिकित्सालय के ईएनटी विभाग परिसर में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हालांकि, अभी तक न तो पीड़िता पुलिस के पास गई है और न ही उसके परिजन। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले को छिपाने का प्रयास करता रहा, लेकिन तूल पकड़ने के बाद अब अपनी सफाई दे रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने अपील की है कि यदि पीड़िता के साथ कोई घटना हुई है तो वह सामने आए, जिससे दोषियों को सजा मिल सके। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा कि अपुष्ट सूत्रों से वारदात की जानकारी मिली है। इस संबंध में अभी पीड़िता की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पीड़िता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पीड़िता के पिता बोले- मेरी बेटी के साथ गलत हुआ वहीं, पीड़िता के पिता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। मैं आरोपी महेंद्र पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करता हूं। पुलिस सुबह घर पर पूछताछ के लिए आई थी। अब रात में गोविंदगढ़ रेस्टहाउस में बयान के लिए बुला रही है।

कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जेल भेजा जाए पीड़िता के पिता ने कहा कि मैं घर से बाहर छत्तीसगढ़ में हूं। मेरी बेटी के साथ इस तरह का दुष्कृत्य किया गया। मुझे अभी तक अस्पताल के एक ही कर्मचारी का नाम मालूम है, जिसका नाम महेंद्र तिवारी है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जेल भेजा जाए।

कोई भी अगर अस्पताल में इलाज के लिए आएगा तो किसी और की बहन बेटी इस तरह की घटना का शिकार न बने। अगर सरकार और प्रशासन सजा नहीं दे पा रहे हैं तो आरोपियों को मेरे हवाले कर दें। मैं खुद सजा दूंगा। मैं भी छत्तीसगढ़ से रीवा आ रहा हूं।

अस्पताल अधीक्षक बोले- मां के साथ आई थी अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने कहा कि 2 लोगों द्वारा घटना करने की जानकारी मिली है। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल के गायनी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। हालत ठीक नहीं थी तो तत्काल उपचार दिया गया। बाद में लड़की अस्पताल से कहीं चली गई। हमने पुलिस को सारे साक्ष्य सौंप दिए हैं। हम भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

स्ट्रेचर पर ले जाते CCTV फुटेज सामने आया इसी दौरान स्ट्रेचर पर ले जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि स्ट्रेचर पर वही पीड़िता लेटी है और उसे ले जा रहे लोग आरोपी ही हैं, जो उसे अस्पताल के ही एक अन्य विभाग के सामने छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पटवारी बोले-मामले को दबाने का प्रयास कर रहे इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- रीवा जिले के सरकारी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की खबर ने एक बार फिर मध्यप्रदेश के जंगलराज की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के ही 3 कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर के गलियारे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पटवारी ने आगे लिखा- यह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री भी राजेंद्र शुक्ल ही हैं और जिस अस्पताल में गैंगरेप की वारदात हुई है, उस अस्पताल का अधीक्षक राजेंद्र शुक्ल का भांजा राहुल मिश्रा है। उप मुख्यमंत्री पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति