लोकायुक्त ने पंचायत सचिव को घूस लेते पकड़ा, मुख्यमंत्री आवास के नाम पर मिलने वाली किश्त

उज्जैन 
लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिए रुपयों की मांग की थी। रिश्वत की राशि देने के लिए उसने वृद्ध महिला के नाती को अपने घर बुलाया था। लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि महिदुपर तहसील के ग्राम बेलखेड़ा में रहने वाले अशोक डाबी ने 6 जून को कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नानी कंचनबाई के नाम से ग्राम जगोटी में मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। पहली किश्त की राशि 25 हजार रुपए नानी के खाते में आ चुकी थी। दूसरी किश्त 40 हजार रुपए जारी करने के लिए पंचायत सचिव दिलीप शर्मा 10 हजार रुपए मांग रहा है। लोकायुक्त ने शिकायत पुष्टि वाइस रिकार्डिंग के माध्यम से की। इसके बाद पंचायत सचिव को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।

पंचायत सचिव ने अशोक डाबी को रिश्वत के 10 हजार रुपए लेकर अपने घर ग्राम महुडीपुरा बुलाया। लोकायुक्त की टीम भी पंचायत सचिव के गांव पहुंच गई। अशोक डाबी को रुपए लेकर घर में भेजा गया। पंचायत सचिव ने रुपए लेकर अपनी जेब में रख लिए थे। अशोक ने बाहर आकर इशारा किया, उसी दौरान लोकायुक्त टीम घर में पहुंची और सचिव दिलीप शर्मा को रंगेहाथ पकड़ा। उसकी पेंट की जेब में रखे 10 हजार रुपए जब्त किए गए और प्रक्रिया स्वरूप सचिव के हाथ धुलवाए गए। रिश्वत का रंग सामने आते ही उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की और पेंट को जब्त कर मामला दर्ज किया। पंचायत सचिव को रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक नीरज, श्याम, कुनाल मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति