ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र की शुरुआत करेगी

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। कई खिलाड़ियों की छुट्टी टेस्ट टीम से हो गई है और कुछ खिलाड़ियों को पहली बार रेड बॉल टीम में मौका मिला है। कई बदलाव पिछली सीरीज के मुकाबले टीम में देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज की टीम अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र की शुरुआत करेगी। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जून से खेली जाएगी।

मार्च 2023 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने वाले रोस्टन चेज कप्तान होंगे। सीमित ओवरों की टीम के कप्तान शाई होप को फिर से टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, केमार रोच को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा वनडे और टी20 क्रिकेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रैंडन किंग को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल को वापस लाकर अपने शीर्ष क्रम को मजबूत किया है और घरेलू क्रिकेट में हाल की 11 पारियों में 573 रन बनाने वाले 24 वर्षीय केवलन एंडरसन को पहली बार टीम में शामिल किया है।

वेस्टइंडीज की बॉलिंग यूनिट में भी कुछ नए चेहरे शामिल हैं। 21 वर्षीय जोहान लेन को मौका मिला है, जिन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 63 विकेट निकाले हैं। एंडरसन फिलिप को फिर से टीम में जगह मिली है। वे पाकिस्तान में भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे। केमार रोच के अलावा, जोशुआ डा सिल्वा, एलिक एथानैज, कावेम हॉज, आमिर जंगू, गुडाकेश मोती और केविन सिंक्लेयर को बाहर किया गया है, जो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप कप्तान), केवलन एंडरसन, क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेन, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति