दिल्ली की जनता को सीधा लाभ देने के लिए सरकार ने 3 जबरदस्त स्कीम पर किया काम शुरू, मिलेगा फायदा

नई दिल्ली
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए कई योजनाओं पर काम शुरू किया है। विकास को केंद्र में रखते हुए कई अहम योजनाओं की शुरुआत की। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और महिला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नीति निर्माण को लेकर कई ठोस कदम उठाए हैं।

दिल्ली की जनता को सीधा लाभ देने के लिए सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना, आयुष्मान भारत योजना (दिल्ली टॉप-अप), अपना घर आवास योजना, ई-वाहन सब्सिडी और दिव्यांग सहायक योजना जैसी योजनाओं को लागू किया। इसके जरिये जनता तक सीधा लाभ पहुंचाना शुरू किया गया है।

सरकार के इन कदमों का दिल्ली वासियों को मिलने लगा सीधा लाभ
1. पीएम सूर्य घर योजना 

पीएम सूर्य घर टाप अप योजना में सोलर पैनल लगवाने वालों को दिल्ली सरकार की ओर से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली 78 हजार रुपये की सब्सिडी से 30 हजार रुपये की सब्सिडी अतिरिक्त होगी। इस तरह से दिल्ली वासियों को 3 किलोवॉट के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। एक किलोवॉट के पैनल पर 10,000 रुपये की सीधी सब्सिडी निर्धारित की गई है.

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
योजना के लिए आवेदन करने वाला दिल्ली का निवासी हो और उसके पास एक छत होनी चाहिए। उसके नाम पर एक बिजली का कनेक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही पहले से किसी और सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।

इस तरह करें योजना के लिए आवेदन
केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए बिजली बिल और आधार कार्ड की जरूरत होगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की सब्सिडी का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://solar.delhi.gov.in/ आवेदन करना होगा। जिससे दिल्ली सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी मिल सकेगी।

2. आयुष्मान भारत पीएम-जय योजना 
आयुष्मान योजना के तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार केंद्र के 5 लाख रुपये के अलावा 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही 70 वर्ष अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
पीएम-जेएवाई योजना दो श्रेणियों (शहरी और ग्रामीण लाभार्थी) के लाभार्थियों को कवर करेगी। दिल्ली के 6.54 लाख गरीब परिवारों के करीब 30 लाख सदस्यों, 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब छह लाख बुजुर्गों, आशा वर्कर, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा

इस तरह करें योजना के लिए आवेदन
आवेदक PM-JAY (https://pmjay.gov.in) वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन पर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। फिर ABHA पंजीकरण बटन पर क्लिक करें। पात्र लोगों को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए अपनी जानकारी और दस्तावेज (आधार, पैन, वोटर आईडी) जमा करने होंगे। आवेदन की समीक्षा और स्वीकृति हो जाने के बाद, आवेदकों को उनका आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने निकटतम CSC पर जाएं। यहां CSC ऑपरेटर आपको आवेदन पत्र भरने के लिए आपके दस्तावेजों को सत्यापित करेगा और आवेदन जमा करेगा।

3. अपना घर आवास योजना
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अपना घर आवास योजना के तहत फ्लैट खरीद पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। डीडीए के अनुसार लोकनायकपुरम, सिरसपुर और नरेला में एलआईजी फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। नरेला में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। लोकनायकपुरम में एमआईजी फ्लैटों पर 15 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।

वहीं डीडीए ने लोगों को स्कीम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है। डीडीए के अनुसार फ्लैटों की बुकिंग सिर्फ डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट से करवाएं। डीडीए फ्लैटों की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की कोशिश हो रही है। कुछ वेबसाइट डीडीए फ्लैट बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश में हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति