एंड्रॉयड 16 के साथ आया नया फीचर

नई दिल्ली

एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन चलाने वाले करोड़ों-अरबों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गूगल ने Android 16 के स्‍टेबल अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है। कुछ महीनों पहले इसे बीटा टेस्टिंग के लिए पेश किया था। नए एंड्रॉयड में कई फीचर्स ऑफर किए गए हैं। अब नोटिफ‍िकेशन में ही लाइव अपडेट्स मिलेंगे। उदाहरण के लिए आपका फूड डिलिवरी, ग्रॉसरी डिलिवरी वाला यानी ब्‍ल‍िंकिट, जेप्‍टो वाला कितनी देर में आएगा, नोटिफ‍िकेशन में पता चल जाएगा। ऐप खोलकर उसमें ट्रैक करने की जरूरत नहीं रहेगी। नए एंड्रॉयड में सिक्‍योरिटी के लिए एडवांस्‍ड प्रोटेक्‍शन मिलेगा। दावा है कि एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाले टैबलेट की प्रोडक्‍ट‍िविटी पहले से ज्‍यादा बढ़ जाएगी। किन फोन्‍स को सबसे पहले एंड्रॉयड 16 मिलने जा रहा है, आइए जानते हैं।

एंड्रॉयड 16 के सबसे खास फीचर

रिपोर्टों के अनुसार एंड्रॉयड 16 के सबसे खास फीचर्स में शामिल है- राइड शेयरिंग ऐप्‍स और फूड डिलिवरी ऐप्‍स के लिए रियल टाइम नोटिफ‍िकेशन। आसान भाषा में समझाएं तो अगर आप ब्‍लिंकिट, जेप्‍टो, जोमैटो, स्विगी आद‍ि से कुछ ऑर्डर करते हैं या उबर, ओला से कैब बुक करवाते हैं। आपको बार-बार ऐप में जाकर नहीं देखना होगा कि कैब वाला या ब्‍ल‍िंकिट वाला कहां पहुंचा है। नोटिफ‍िकेशन में जाकर ही पता चल जाएगा कि वह आपके घर, ऑफ‍िस पहुंचने से कितनी दूर है। कहा जा रहा है कि दूसरे ऐप्‍स में भी इस फीचर को लाए जाने पर काम किया जा रहा है। ओपो, वनप्‍लस के लाइव अलर्ट्स में यह फीचर मिलने की उम्‍मीद है।

स्‍कैम कॉल से बचाएगा नया एंड्रॉयड 16

अन्‍य फीचर्स की बात करें तो अब स्‍क्रीन पर ज्‍यादा नोटिफ‍िकेशन भी नहीं दिखेंगे। एक ही ऐप से जुड़े नोटिफ‍िकेशन अपने आप एक ग्रुप में आ जाएंगे। नए एंड्रॉयड में एडवांस्ड प्रोटेक्शन नाम से फीचर दिया गया है। दावा है कि यह किसी भी मोबाइल डिवाइस के लिए सबसे पावरफुल सिक्‍योरिटी है। यह फीचर लोगों को ऑनलाइन अटैक्‍स, खतरनाक ऐप्‍स, स्‍कैम कॉल से बचाव में मदद करेगा।

फोन में डेस्‍कटॉप वाला एक्‍सपीरियंस

कंपनी "डेस्कटॉप विंडोइंग" फीचर भी लाई है। इसे सैमसंग के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस फीचर की मदद से लोग एक स्‍क्रीन पर कई ऐप विंडो खोल पाएंगे। यूजर को एकदम डेस्‍कटॉप जैसा फीचर मिलेगा। हालांकि यह फीचर कुछ समय बाद दिया जाएगा। कंपनी टैबलेट्स और फोन को एक्‍सटर्नल डिस्‍प्‍ले से कनेक्‍ट करने पर भी काम कर रही है यानी आने वाले वक्‍त में आप अपने टैब, फोन को सीधे डेस्‍कटॉप से कनेक्‍ट करके वहां काम कर पाएंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड 16 में एचडीआर स्‍क्रीनशॉट लिए जा सकेंगे।

सबसे पहले किन फोन्‍स में चलेगा एंड्रॉयड 16

रिपोर्टों के अनुसार, एंड्रॉयड 16 फ‍िलहाल पिक्‍सल स्‍मार्टफोन्‍स, पिक्‍सल फोल्‍ड और पिक्‍सल टैबलेट के लिए उपलब्‍ध है। फोन्‍स में Pixel 6, 6 Pro, 6a, Pixel 7, 7 Pro, 7a, Pixel 8, 8 Pro, 8a, Pixel 9, 9 Pro, Pixel 9 Pro Fold, 9a शामिल हैं। यूजर्स ओटीए अपडेट के जरिए नए एंड्रॉयड को चला पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि कुछ और अपडेट्स को इस साल के आखिर तक लाया जाएगा। गूगल की अपकमिंग पिक्‍सल फोन सीरीज में एंड्रॉयड 16 को आउट ऑफ द बॉक्‍स लाया जा सकता है यानी उसमें एंड्रॉयड 16 पहले से इंस्‍टॉल मिलेगा। उसके बाद सैमसंग की अपकमिंग गैलेक्‍सी सीरीज में यह आ सकता है। आने वाले दिनों में शाओमी, वीवो, ओपो, वनप्‍लस जैसे ब्रैंड इसे अपने फोन्‍स के लिए रोलआउट कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति