मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे, एक लाख रुपये, टैबलेट सहित देंगे मेडल

लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इस मौके पर उन्हें एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 12 जून को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉप विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति और प्रतिभाओं को पहचान दिलाने की इस अभिनव पहल को योगी सरकार की छात्र-केंद्रित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र के अनुसार, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कुल 166 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा 1 लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसमें यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉप 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक को भी आमंत्रित किया गया है। योगी सरकार की यह पहल न सिर्फ छात्रों की मेहनत को मान देती है, बल्कि अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

जनपदों में भी होगा सम्मान 
इसी दिन दोपहर बाद सभी 75 जनपदों में भी जनपद स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां 1508 विद्यार्थियों (758 हाईस्कूल व 750 इंटरमीडिएट) को 21 हजार रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों या जिलाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। 

राज्य स्तरीय विद्यार्धियों का विवरण 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराजः 85 विद्यार्थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊः 20 विद्यार्थी
काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, नई दिल्लीः 32 विद्यार्थी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्लीः 29 विद्यार्थी

ये कार्यक्रम भी होंगे संपन्न 
केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावियों के सम्मान समारोह एवं टैबलेट वितरण के साथ ही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नवीन भवन का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में श्री काशीराज राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, चकिया, चन्दौरी एवं श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ज्ञानपिर, भदोही के नवीन भवन (100 बेडेड छात्रावास सहित) का शिलान्यास, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जगत नारायण रोड एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलिहाबाद, लखनऊ के नवीन भवन का शिलान्यास भी होगा। साथ ही, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कौशल विकास के लिए ड्रीम लैब स्थापना के लिए एमओयू किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति