न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा सुनाई, 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

महराजगंज
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट पीसी कुशवाहा ने आरोपित उस्मान अली को दोषी सिद्ध किया है। दोषसिद्ध आरोपित को न्यायालय ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है ।

पत्रावली के अनुसार, दिसंबर 2023 में घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता की मां इलाज के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पड़ोसी उस्मान अली ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी वह पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता रहा।

मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय नारायण सिंह ने अदालत में मजबूत पैरवी करते हुए दोष सिद्ध करने वाले साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोर्ट ने गवाहों और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर उस्मान अली को दोषी मानते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति