8 जुलाई से आयोजित होगी छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा

रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से आयोजित की जाएगी. 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई और 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई प्रारंभ होगी. गत वर्ष से पूरक परीक्षा के बजाय माशिमं द्वारा दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. इन दिनों पहली परीक्षा के बाद पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच दूसरी परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरे जा रहे हैं. सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है. अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक तथा विशेष विलंब शुल्क के साथ 21 से 30 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं.

परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगी. माशिमं ने दूसरी मुख्य परीक्षा की समय सारणी आज जारी कर दी. कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक चलेगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण के अलावा पूरक तथा कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी श्रेणी सुधार के लिए सम्मिलित हो सकेंगे. पिछले साल बड़ी संख्या में प्रथम श्रेणी में आए विद्यार्थियों ने भी दूसरी परीक्षा दी थी.

दूसरी परीक्षा की समय सारणी कक्षा बारहवीं 8 जुलाई- हिन्दी, 10 जुलाई- अंग्रेजी, 11 जुलाई- संस्कृत, 12 जुलाई- इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण, 14 जुलाई- मराठी, उर्दू पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, 15 जुलाई-भूगोल, भौतिक शास्त्र, 16 जुलाई- समाज शास्त्र, 17 जुलाई- राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा, 18 जुलाई- मनोविज्ञान, 19 जुलाई- रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, आईटी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्प्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस एंड इंश्युरेंस, ब्यूटी एंट वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 21 जुलाई- गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्यकला, स्टेनो टायपिस्ट, कृषि, गृह विज्ञान, वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व, 22 जुलाई- जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्व प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व. कक्षा दसवीं- 9 जुलाई-गणित, 11 जुलाई प्रथम भाषा हिन्दी, 14 जुलाई- द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 15 जुलाई- व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय, 16 जुलाई- विज्ञान, 18 जुलाई सामाजिक विज्ञान, 19 जुलाई- तृतीय भाषा, 21 जुलाई- केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति