त्वचा को कालेपन से बचाने के लिए अपनाए ये आसान तरीके

गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप त्वचा को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ही कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

खीरा, नींबू का रस और गुलाब जलः खीरा और नीम्बू त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए बेहतरीन है। नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है, जबकि खीरा और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। इन्हें मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। रोज यह पैक लगाएं और देखें चेहरे की रंगत।

पपीता और शहद का फेसपैक: पपीते में मौजूद एंजाइम्स के कारण यह पैक चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। पपीते में मौजूद एंजाइम्स त्वचा की रंगत को हल्का करते हैं और दाग-धब्बे दूर करते हैं। शहद त्वचा में नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है। आधा कप पके पपीते को मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को लगाएं और पानी से धो लें।

टमाटर, दही और नींबू का रस: इस पैक में नींबू, दही और टमाटर के रंगत निखारने वाले गुण हैं। नींबू त्वचा के गहरे धब्बों को दूर करता है, टमाटर का रस खुले रोमछिद्रों को बंद करता है और त्वचा के तैलीयपन को कम करता है, जबकि दही त्वचा को नमी देती है और त्वचा को पोषण देती है। यह पैक बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच टमाटर का गूदा, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच दही लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसे आधा घंटा सूखने दें और फिर धो लें।

चंदन का पाउडर और नारियल पानी: चंदन का पाउडर त्वचा की सफाई करता है और त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करता है और गंदगी मिटाता है। एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर को नारियल पानी में मिलाएं और उसमें बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें। 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

 

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति