साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में कहर बरपाया

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में कहर बरपाया। बुधवार 11 जून को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट निकाले। इसी दौरान कगिसो रबाडा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का कबाड़ा कर दिया। रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

अभी तक जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 200 विकेट निकालकर सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बुमराह से रबाडा ने छीन लिया है। हालांकि, जब बुमराह को टेस्ट में गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा तो वे फिर से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस समय बेस्ट स्ट्राइक रेट अगर किसी बॉलर का है तो वे कगिसो रबाडा हैं। उनका स्ट्राइक रेट 39.1 का है, जबकि जसप्रीत बुमराह का स्ट्राइक रेट 42 का है। डेल स्टेन 42.3 के साथ तीसरे, 43.4 के साथ वकार यूनिस चौथे, 46.3 के साथ पैट कमिंस पांचवें और मैलकम मार्शल 46.7 के साथ छठे नंबर पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 200 विकेट)
39.1 – कगिसो रबाडा*
42.0 – जसप्रीत बुमराह
42.3 – डेल स्टेन
43.4 – वकार यूनुस
46.3 – पैट कमिंस
46.7 – मैल्कम मार्शल

क्या है बॉलिंग में स्ट्राइक रेट?
ज्यादातर क्रिकेट फैंस यही जानते हैं कि सिर्फ बैटिंग में स्ट्राइक रेट होता है, जिसका कैलकुलेशन होता है कि आपने कितनी गेंदों में कितने रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में भी स्ट्राइक रेट होता है। गेंदबाजी में स्ट्राइक रेट का कैलकुलेशन ऐसे होता है कि आपने कितनी गेंदें फेंकने के बाद विकेट लिया। इस केस में देखा जाए तो कगिसो रबाडा ने बुमराह से कम गेंद फेंककर विकेट लिए हैं। ये टेस्ट का उनका स्ट्राइक रेट का औसत है। बुमराह 7 ओवर में एक विकेट निकालते हैं, जबकि रबाडा उनसे कुछ गेंद कम फेंककर विकेट निकालते हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति