घर में घुसकर महिला से मारपीट और रेप, आरोपी बादशाह खान ने महिला को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

 दमोह
 मध्यप्रदेश के दमोह में महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है।

दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर महिला से मारपीट और रेप किया है। बादशाह खान ने स्थानीय महिला को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। आरोपी धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करना चाहता था। पीड़िता के द्वारा घटना की शिकायत करने से रोकने के लिए आरोपी ने सरेराह महिला से मारपीट की। चप्पल और लातों से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर जिम्मेदारों को अवगत कराया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण उपरांत उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी दीपक तिवारी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति और अभिषेक तिवारी सीएसपी दमोह ने दी है। 

 बताया जा रहा है कि शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक घर में घुसकर बदमाश ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि आरोप ये भी है कि, इसके साथ रेप भी किया। आरोपी का नाम बादशाह खान बताया जा रहा है, जिसपर पीड़िता ने प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने तक का आरोप लगाया है। आरोपी धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करना चाहता था।

युवक ने पीड़िता को सरेराह पीटा
पीड़िता का आरोप है कि, जब उसके द्वारा आरोपी से उसकी शिकायत करने की बात कही गई तो उसने सरेराह उसके साथ मारपीट कर दी। बदमाश ने महिला को चप्पल और लातों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, इसी वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी को इस सनसनीखेज घटनाक्रम से अवगत कराया।

आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल
दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी द्वारा मीडिया को बताया कि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज कराए, फिर उसी बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति