डब्ल्यूटीसी फाइनल: दक्षिण अफ्रीका ने पूरे किए 100 रन, बावुमा आउट हुए, बेडिंघम-वेरेने क्रीज पर मौजूद

लंदन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं, लेकिन वह अभी कंगारू टीम से 112 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर बेडिंघम और वेरेने मौजूद हैं। 

बावुमा पवेलियन लौटे
पैट कमिंस ने तेंबा बावुमा को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। बावुमा और बेडिंघम के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी और दोनों बल्लेबाजों ने 64 रन जोड़े। बावुमा 84 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने फिलहाल पांच विकेट पर 94 रन बनाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से 118 रन पीछे चल रही है। 

बावुमा-बेडिंघम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
तेंबा बावुमा और बेडिंघम के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 131 रन पीछे है। 

दूसरे दिन का खेल शुरू
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान तेंबा बावुमा और डेविड बेडिंघम ने पारी की शुरुआत की है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। अब आज दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति