एयर इंडिया का विमान क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान, अहमदाबाद में बहुत बड़ी तबाही

अहमदाबाद 
अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई।

विमान में सवार थे कुल 244 लोग
विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से प्रतीत होता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अब भी इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा आग का गोला और आसमान तक उठता काले धुएं का गुबार दिखा।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश
विमान में क्रू मेंबर समेत 244 लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयर फोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति