अहमदाबाद विमान हादसे में इंदौर की हरप्रीत की मौत,पति से मिलने लंदन जा रही थी, 19 जून का था टिकट, आखिरी वक्त पर फ्लाइट बदली

 इंदौर 

अहमदाबाद में हुई दुखद प्लैन क्रैश घटना में मरने वाले यात्रियों में इंदौर की हरप्रीत होरा भी थीं। हरप्रीत इंदौर के राज मोहल्ले में रहने वाले होरा परिवार की बहू थीं। उनके पति राबी होरा और बेटा लंदन में ही रहते हैं। वह उन्हीं के पास वापस लंदन लौट रही थीं और इस दुखद घटना की शिकार हो गई। परिजनों ने मौत की पुष्टि की है। इंदौर में राजमोहल्ला की रहने वाली हरप्रीत मायके अहमदाबाद से लंदन जा रही थीं। उनका सीट नंबर 22 ई था।

पति लंदन से आ रहे इंदौर

जानकारी के अनुसार पति लंदन से लौट रहे हैं और वह इंदौर आएंगे और यहां से सभी परिजन फिर अहमदाबाद जाएंगे। इस घटना से सभी स्तब्ध है। मायके और ससुराल दोनों ही जगह हरप्रीत की मौत से सन्नाटा पसरा है। यात्रियों की लिस्ट में वह 65वें नंबर है।

गुरुवार काे हुए इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है, इनमें से 241 पैसेंजर थे। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और महज दो मिनट बाद 1:40 पर यह एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 यात्री थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे।

पति से मिलने जा रही थी हरप्रीत राजमोहल्ला में रहने वाले होरा परिवार की बहू हरप्रीत, अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। रॉबी के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने बताया- रॉबी लंदन से आज इंदौर पहुंच रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज शाम अहमदाबाद जाएंगे।

हरप्रीत का मायका अहमदाबाद में है। वह लंदन जाने से पहले यहां अपने पिता से मिलने आई थीं। पहले उनका टिकट 19 जून के लिए बुक था, लेकिन बेटे का जन्मदिन 16 जून को होने के कारण उन्होंने आखिरी समय में गुरुवार की फ्लाइट ली, जो हादसे का शिकार हो गई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति