इंग्लैंड से वापस स्वदेश लौटे टीम इंडिया के हेड कोच, गौतम गंभीर की मां को पड़ा दिल का दौरा

नई दिल्ली 
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक सप्ताह पहले गौतम गंभीर भारत लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को अपनी मां के दिल का दौरा पड़ने के कारण स्वदेश लौटना पड़ा।
 
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में शुरू होगा।

भारतीय टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी, जहां टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबेस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में और पांचवां तथा अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति