जिंदा बचे विश्वास ने बताई क्रैश की पूरी कहानी- कुछ सेकेंड अटका, रेस दिया और लाइट जली

अहमदाबाद
लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ने के तुरंत बाद क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में आखिर उस वक्त क्या हुआ था? यह तो ब्लैकबॉक्स समेत तमाम टेक्निकल जांच के बाद सामने आएगा फिलहाल हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि सबकुछ बहुत तेजी से हुआ। सिविल अस्पताल में बिस्तर पर लेटे विश्वास ने बताया कि हादसे से पहले फ्लाइट में क्या कुछ हुआ और कैसे वह जिंदा बचकर निकलने में कामयाब रहे।

विश्वास ने मीडिया से बातचीत में क्रैश के उन पलों को याद करते हुए कहा, ' टेकऑफ के बाद एक मिनट के अंदर ही पहले लगा कि 5-10 सेकेंड के लिए लगा कि अटक गया वो, बाद में मुझे लगा कि कुछ हुआ। प्लेन में लाइट ऑन हो गई, ग्रीन और वॉइट। प्लेन टेकऑफ के लिए रेस दिया था। सीधा स्पीड में ही घुस गया हॉस्टल में। मेरे सामने सब हुआ।' विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था।

अपने बच निकलने के बारे में विश्वास ने कहा, 'मैं जिस साइड पर था वह हॉस्टल के ऊपर नहीं जमीन पर गिरा था। मैं जहां गिरा वहां थोड़ी जगह थी प्लेन से बाहर जाने के लिए। जैसे गेट टूटा ना, मैंने देखा कि थोड़ा स्पेस है। मैं वहां से ट्राई किया निकलने के लिए तो निकले में कामयाब हो गया। दूसरी तरफ बिल्डिंग की दीवार थी तो वहां से कोई नहीं निकल पाया होगा। मैं जहां था वहीं थोड़ी जगह थी।'

उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं मैं कैसे बच गया, वहां एयरहोस्टेस, अंकल आंटी सबकी लाशें थीं। पहले तो मुझे भी लगा कि मैं मर गया लेकिन फिर आंख खुली तो देखा जिंदा हूं और मैं वहां से उठकर भागा। मैं जब निकल रहा था आग लग गई, मेरा एक हाथ भी जल गया उसमें। 40 साल के विश्वास भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। वह अपने भाई अजय के साथ भारत से वापस लंदन लौट रहे थे। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि क्रैश साइट पर मौजूद रहे लोग भी मारे गए। खबर लिखे जाने तक कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति