10 हजार रुपये लेते लोकायुक्त ने बाबू को धरदबोचा, अतिक्रमण हटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिवपुरी
 तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को पोहरी तहसील में पदस्थ एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बाबू तहसीलदार के नाम पर अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया में आदेश जारी कराने के लिए किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने रकम घटाने की बात कही, तो बाबू 10 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया। लोकायुक्त ने रकम लेते उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरईपुरा निवासी अतर सिंह धाकड़ व उनके भाई नारायण धाकड़ की कृषि भूमि पर ओमप्रकाश शाक्य और अन्य ने अवैध कब्जा कर लिया था।

इस अतिक्रमण के चलते वहां से गुजरने वाले नाले का प्रवाह रुक गया, जिससे नाले का पानी अतर सिंह के खेत में भरने लगा और उनकी फसलें बर्बाद होने लगीं। परेशान होकर अतर सिंह ने 26 जुलाई 2024 को तहसीलदार निशा भारद्वाज को शिकायत सौंपी थी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में अतिक्रमण प्रकरण क्रमांक 306/आर-68/2024-25 दर्ज किया गया। पटवारी से मौका मुआयना कर रिपोर्ट मंगवाई गई। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद अतिक्रमण हटवाने के आदेश जारी होने थे। आदेश निकालने के एवज में बाबू पुनीत गुप्ता ने 20 हजार रुपये की मांग की।
लोकायुक्त ने योजना बनाकर पकड़ा

    किसान अतर सिंह ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई तो बाबू ने साफ कहा कि तहसीलदार का स्तर बड़ा है, इसलिए कम पैसे में काम नहीं होगा। इस पर किसान ने 10 जून 2025 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाया गया और बाबू 10 हजार रुपये में सौदा करने को तैयार हो गया।

    इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर शुक्रवार को अतर सिंह को पैसे के साथ बाबू के पास भेजा। जैसे ही बाबू पुनीत गुप्ता ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त टीआई कवीन्द्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

15 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई को अंजाम देने में टीआई कवीन्द्र सिंह चौहान के साथ निरीक्षक बलराम सिंह राजावत, अंजली शर्मा सहित 15 सदस्यों की टीम शामिल रही। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति