इजरायल द्वारा ईरान पर हमले से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, बेलगाम हो गया है इजरायल

श्रीनगर 
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को "एक बेशर्मी भरा कृत्य" करार दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायल अब एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है जो "बेकाबू और बेलगाम" नजर आता है।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “ईरान पर इजरायल का हमला एक और बेशर्मी भरा कदम है, जो यह दिखाता है कि वह एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है जो अब पूरी तरह से बेलगाम हो गया है। वैश्विक समुदाय, विशेषकर अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों की चुप्पी न केवल चिंताजनक है, बल्कि बहुत कुछ बयान करती है। यह चुप्पी एक तरह से मौन स्वीकृति है।”

बताते चलें कि शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया। यह हमला ईरान और इराक के 1980 के दशक के युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है, जिससे मध्य-पूर्व में पूर्ण युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

महबूबा मुफ्ती ने अमेरिका की दोहरी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी के वक्त अमेरिका अक्सर हस्तक्षेप कर उसे टालने का श्रेय लेता है, लेकिन जब बात गाजा में इजरायल की लगातार बमबारी की हो या अब ईरान पर उसके हमले की, तब वही अमेरिका और उसके सहयोगी देश चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा, “इन दोहरे मापदंडों से वैश्विक शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।”

महबूबा ने मुस्लिम देशों की चुप्पी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “इस भयावह अन्याय के सामने तथाकथित मुस्लिम देशों की चुप्पी बेहद परेशान करने वाली है। उनका निष्क्रिय बने रहना केवल निराशाजनक नहीं है, बल्कि उन मूल्यों और कारणों से विश्वासघात है, जिनका वे दावा करते हैं कि वे समर्थन करते हैं।”

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति