मकान मालिक के बेटे को ही दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां, 16 साल के लड़के संग हुई फरार

कानपुर
यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे को दिल दे बैठी फिर उसके साथ फरार हो गई। आरोप है कि बेटे का कुछ पता न लगने पर पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। तब पीड़ित पिता ने कोर्ट का सहारा लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

ये मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। दबौली निवासी पिता की तहरीर के अनुसार उनके मकान में 40 साल की माधुरी अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। 31 मार्च 2025 की दोपहर वह 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है। उसकी अपने पति से बिल्कुल नहीं पटती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

माता-पिता के मारने पर पहले भी भाग चुका है
पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर जाल में फंसाया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता। महिला से बात करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस का कहना है कि, एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे। किशोर ने बताया कि माता-पिता द्वारा मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था। हालांकि, थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था। फिर महिला भी पहुंच गई और फिर से किशोर को अपने साथ भगा ले गई।

बेटी पर खौलता पानी फेंक प्रेमी संग फरार हुई महिला
उधर, अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव में पांच बच्चों की मां का डरावना चेहरा सामने आया है। अपनी 20 वर्षीय बेटी पर खौलता पानी डालकर महिला प्रेमी के संग फरार हो गई। गंभीर रूप से झुलसी पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। जिस पर आरोपी महिला व उसके अज्ञात प्रेमी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति