कन्नौज में मार्कशीट के बहाने प्रेमी संग भागी बीवी, पति ने पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

कन्नौज
इन दिनों पति-पत्नी और वो के संघर्ष की घटनाओं की बाढ़ के क्रम में एक कड़ी और जुड़ गई। यूपी के कन्नौज में एक महीने पहले ही ब्याह कर आई युवती घर से पति के साथ निकली और राह में प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया। वहीं, पति ने पीछा कर पकड़ा तो प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी ने भी हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस वजह से काफी देर तक लोगों का मजमा लगा रहा। घटना बुधवार को तब हुई जब पत्नी अपनी मार्कशीट लेने के बहाने पति के साथ आई थी।

थाना तालग्राम के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि तकरीबन एक महीने पहले उसकी शादी जसोदा के पास के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। वह घर से पत्नी के साथ जसोदा स्थित एक कॉलेज से उसकी मार्कशीट लेने बाइक से निकला था। पत्नी ने उसे बाहर खड़ा करके कहा कि वह अभी आ रही है। पति के मुताबिक कुछ देर बाद उसने देखा कि पत्नी किसी युवक के साथ ई-रिक्शा से जा रही है। उसने पीछा करके रोका तो उस युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी सोने की चेन, अंगूठी व 18 हजार रुपये भी छीन लिए। पत्नी ने भी उसके साथ अभद्रता की।

सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जैसे-तैसे मामला शांत किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर धारदार हथियार से किया हमला
उधर, अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी मारपीट के बाद पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़ घर में रखी 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति