केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्लेन क्रैश होने पर दुख प्रकट किया, सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

झारखंड 
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रमों में भाग लेने बीते गुरुवार को धनबाद पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अहमदाबाद में प्लेन क्रैश घटना के कारण अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख प्रकट किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटना काफी दुखद है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी।

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। विमान हादसे का वीडियो भी सामने आया है। क्रैश होने के बाद प्लेन कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त हो गया। गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी इसी विमान में सवार थे। वह लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे में मारे गए। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, केवल 1 ही युवक इस हादसे में जिंदा बचा है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति