ससुराल घूमने जा रहा था परिवार- दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद मिनटो में खाक, कूदकर बचाई परिवार ने जान

शिवपुरी
सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार को आग की लपटों ने घेर लिया।
कार में सवार परिवार आग फैलने के पहले ही सुरक्षित बाहर निकल आया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आगजनी कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
ससुराल घूमने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी सय्यैद शहनबाज अपनी इग्निस कार से परिवार के साथ वीक एंड की छुट्टियां मनाने के लिए गुना स्थित ससुराल जा रहे थे। कार में तीन पुरूष, दो महिला व एक बच्चा सवार था। शुक्रवार की सुबह कानपुर से चलकर दोपहर के समय वह अमाेला व सुरवाया के बीच में पहुंचे। भीषण गर्मी के कारण कार गर्म होने से इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ। कार ने आग पकड़ ली। कार चला रहे सय्यैद शाहनबाज के भांजे मेहमूद को लगा की चलती कार के इंजन में आग लग गई। इस पर उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर पूरे परिवार को बाहर निकाला।

आग से जली पूरी कार
उसके आग को बुझाने की कोशिश से पहले ही आग ने भीषण हो गई। पूरी कार आग की चपेट में आकर जल गई। कार में सवार लोगों को कुछ मिनट तक पता नहीं चलता कि कार में आग लग गई है, तो शायद यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति