पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी आरोपियों को उम्रकैद, पुलिस के खिलाफ हंगामा

वाराणसी
वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड में सभी 16 दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में ढाई साल पहले 12 अक्तूबर 2022 को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर भाजपा नेता को मौते के घाट उतारा गया था। एक दिन पहले गुरुवार को ही अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। कई दोषियों को अलग-अलग धाराओं ने एक हफ्ते से दो साल तक की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई है। इसके साथ ही अलग-अलग जुर्माना भी लगाया गया है। घटना में दो नाबालिग भी शामिल हैं। इनके खिलाफ किशोर न्यायालय में ट्रायल चल रहा है, जिसका फैसला आना बाकी है। उम्रकैद सुनाए जाने के बाद दोषियों के घर की महिलाओं ने कचहरी परिसर में हंगामा काटा। उनका आरोप है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से कई लोगों को फंसाया है। फैसला सुनाए जाने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं कोर्ट परिसर में पहुंची थी।

जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपतिनाथ सिंह के मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास 12 अक्तूबर 2022 की देर शाम मंटू सरोज, राहुल सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद आपस में गाली-गलौच कर और उपद्रव कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजकुमार सिंह ने मना किया। थोड़ी देर बाद मंटू, राहुल समेत 15-20 की संख्या में युवक और किशोर राड, लाठी-डंडे लेकर आ गए। मंटू सरोज, राहुल सरोज, अभिषेक के ललकारने पर सभी ने भाजपा नेता के बेटे राजकुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

शोरगुल पर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह घर से निकले और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। हमलावरों ने पशुपतिनाथ सिंह पर भी हमला कर दिया। इसमें पशुपतिनाथ सिंह को गंभीर चोटें आईं। वह अचेत होकर गिर पड़े। पिता-पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार सिंह ने घटना में शामिल हमलावरों का नाम पुलिस को बताया।

पशुपतिनाथ सिंह के दूसरे बेटे रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला, बलवा, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तार की थी। लगातार चली सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को सभी 16 आरोपियों को दोषी करार दिया।

इन लोगों को उम्रकैद
चंदुआ छित्तूपुर निवासी विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, अनूप सरोज, सूरज यादव, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, गुप्ता, सुरेश सरोज, आर्या उर्फ आकाश सरोज, शिवपुरवा के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रमेश पाल, दिनेश पाल, फुलवरिया के कुम्हारपुर निवासी संदीप कुमार।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति