ट्रंप ने की इजरायल की तारीफ, ईरान पर ‘शानदार’ हमला किया, अभी तो शुरुआत है

वाशिंगटन
ईरान पर इजरायली हमले के बाद दुनिया पर एक और महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर प्रशंसा की है। ट्रंप ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान पर इजरायल के हमले को "शानदार" करार दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि "यह तो सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत कुछ बाकी है।" इससे पहले ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान में कई बड़े नेता बड़ी-बड़ी हांक रहे थे, लेकिन अब इस हमले ने उनके दावों की हवा निकाल दी है।

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है ये हमला शानदार था। हमने ईरान को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। नतीजा ये हुआ कि उन्हें ज़बरदस्त झटका लगा, जितना बड़ा झटका किसी को लग सकता है। ये तो बस शुरुआत है। आगे और भी बहुत कुछ होने वाला है।" रिपोर्टर ने ट्रंप के इस बयान को X पर पोस्ट किया है, जिसे लेकर बयान तेजी से वायरल हो गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के कई शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप की इस तीखी प्रतिक्रिया से साफ है कि अमेरिका, खासकर ट्रंप प्रशासन, इजरायल के इस हमले को पूरी तरह से सही मान रहा है और आगे और बड़ी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं कर रहा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति