घर में फंदे से लटकी मिली मां और दो बच्चों की लाश, घटना के पीछे क्या वजह, सामने आई हैरान…

डिंडौरी 

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिलने से कोहराम मच गया। हैरानी बात यह है कि जब परिवार के मुखिया यानि पिता घर लौटे तो बच्चों को हाथ-पैर रस्से से बंधे हुए थे। इस दर्दनाक दृश्य ने हर किसी को झकझोर दिया।
डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र शाकिंग घटना

दरअसल, यह दर्दनाक घटना डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला से शुक्रवार देर रात सामने आई है। जब राजेंद्र प्रतापति नाम का युवक शाम को काम से घर लौटा और दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गईं। क्योंकि उसके सामने पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर लटके थे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घर सील कर जांच शुरू कर दी।
यह मामला हत्या है या आत्महत्या?

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मौके सुनील पटेल ने बताया की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया है। साथ ही जांच होने तक घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही कुछ क्लियर होगा। बताया जा रहा है कि महिला को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी समोसा-मंगौड़े की दुकान पर देखा गया था। उसके बाद यह घटना घटित हो गई। 

मामले की जानकारी मिलते ही मेहदवानी पुलिस थाना स्टाफ व शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गयी है. सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीँ, पति से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसे नींद नहीं आती थी हाथ पैर में दर्द रहता था. काफी इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी. जिस वजह से पति ने गुस्से में छोड़ने की भी बात कही थी.

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पूरे घर को सील कर दिया गया है. एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर बुलाया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. 

क्या इस वजह से महिला और दो बच्चों की मौत?

शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वहीं इस मामले में महिला के पति का कहना है कि वह कहती थी कि कुछ दिन से ठीक से नींद नहीं आ रही है। हाथ-पैर भी दर्द करते हैं। मैंने इलाज कराया…लेकिन वो कहती थी कि उसे कोई आराम नहीं है। वह अक्सर बीमार बनी रहती ती। लेकिन सवाल यह है कि उसने बच्चों को क्यों मारा…या इसके पीछे कोई दूसरा एंगल है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति